Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार


रुद्रप्रयाग ।  भीरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन ने एक बैठक करके केदारनाथ उप चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को समर्थन देने का ऐलान किया गया। जिसके बाद गठबंधन से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस का प्रचार भी शुरू कर दिया है। बुधवार को बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के संयोजक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, सीपीआई (एमएल) के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता जयनारायण नौटियाल, सीपीआई (एमएल) के राज्य कांन्सिल के सदस्य मनमोहन चमोली एवं सिविल सोसाईटी के प्रतिनिधि त्रिलोचन भट्ट ने पत्रकार वार्ता की। सीपीआई एमएल के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकस्टेंशन की सरकार चला रहे हैं। ज्यादातर नौकर शाह भी एकस्टेंशन पर हैं। इसमें चाहे मुख्य सचिव हों या फिर डीजीपी। कहा कि उनके चहेतों की लिस्ट में सबसे ऊपर भ्रष्टाचारियों के नाम हैं। हाल ही में यूपीसीएल में एक ऐसे अधिकारी को एकस्टेंशन दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

Advertisement