May 28, 2026

कपकोट में चरमराई पेयजल आपूर्ति


बागेश्वर ।  कपकोट नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार से पेजयल आपूर्ति चरमरा गई है। इससे पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों ने जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गुरुवार से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पानी के अभाव में उनकी दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हैंडपंपों, स्रोतों वे नदी से पानी लाने में उनका पूरा समय बर्बाद हो रहा है। कपकोट नगर और कुछ हिस्सा गांव का इस पंपिंग योजना (छेती पम्पिंग) पर निर्भर है। लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इधर जल संस्थान के जेई नीरज हरड़िया ने बताया कि पंपिंग में इलेक्ट्रिक फॉल्ट आने से बार-बार फ्यूज उड़ जा रहा है। बाजपुर से तकनीशियन बुलाया गया है। शनिवार तक पहुंचने की संभावना है। उसके आने के बाद ही पेयजल व्यवस्था सुचारू हो पाएगी।

You may have missed