बैजनाथ पुलिस ने शराब पीकर बुलेरो चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज व लाइसेंस रद्द की कार्यवाही
बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत आज उप निरीक्षक जीवन सामंत व बैजनाथ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत तहसील गेट के पास बुलेरो वाहन टैक्सी UK 02TA 1856 को रोक कर चैक किया तो वाहन में कुल 10 सवारियां बैठी थी जिसे चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, शराब के नशे में वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को धारा 185,202,207 एम0वी0एक्ट0 में सीज किया गया तथा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। वाहन में बैठी 10 सवारियों को अन्य वाहन में बिठाकर उनके गंतव्य को भेजा गया।
जनपद बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है।
