Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

शव वाहन खाई में गिरने से 5 मरे 8 घायल

चम्पावत: बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। खाई से पांच मृतकों और आठ घायलों को खाई से निकाला जा चुका है। बताया गया कि ये लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जहां शव यात्रा का वाहन लिसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

You may have missed

Advertisement