Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर के तीन विद्यालयों को निपुण पुरस्कार से किया सम्मानित


बागेश्वर ।  निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक सुधार तथा संसाधन विकास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद बागेश्वर के तीन विद्यालयों को राज्य स्तरीय निपुण विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया है। देहरादून स्थित सभागार में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन तथा निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड वंदना गर्ब्याल और अपर निदेशक एससीईआरटी डॉ. मुकुल कुमार सती ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डायट बागेश्वर के निपुण समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी एवं समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरन जोशी को भी निपुण भारत मिशन में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले तीन विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोहाला के प्रधानाध्यापक बंशीधर जोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैरखेत की प्रधानाध्यापिका गंगा कनवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटे तिलसारी के प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश कर्नाटक और बेस्ट केआरपी श्रेणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक बलवंत कालाकोटी शामिल हैं। इससे पूर्व जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंगलो तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर को राज्य स्तरीय बाल मित्र पुस्तकालय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, डायट प्राचार्य दिनेश कुमार सती, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक विनय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट चक्षुष्पति अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़ कमलेश्वरी मेहता ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement