20 साल बाद भी नहीं बनी शहीद मोहन सिंह के नाम की सड़क
बागेश्वर ।शहीद मोहन सिंह के नाम से स्वीकृत सातचौंरा- जल्थाकोट-किमोली सड़क 20 साल बाद भी नहीं बन पाई है। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने प्रभारी सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी की है। बहुगुणा को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से 12 गांवों को लाभ मिलना था, लेकिन सड़क नहीं बनने से लोग आज भी मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी प्रसव पीड़िताओं व बीमार लोगों को सड़क तक लाने में उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 व 23 में तत्कालीन जिलाधिकारी अनुराधा पाल के मौका मुआयना के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। अब आगे पांच किमी किमोली शहीद मोहन सिंह के गांव तक निर्माण किया जाना है, जिसकी फाइल प्रांतीय खंड बागेश्वर से शासन को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि दो से चार परिवरा बाजपुर तराई क्षेत्र में चलग गए हैं। वही लोग खड़िया खान पट्टाधारक के साथ मिलकर शहीद के गांव तक जाने वाले मोटर मार्ग को झूठा ज्ञापन व खबर देकर भ्रमित कर रहे हैं। पलायन कर चुके लोगों के यहां कुछ भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयाना करकार सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। साथ ही झूठी खबर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रशासक मतता तिवारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
