बैजनाथ पुलिस ने गाली गलौज व हाथापाई करने पर 2 किये गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके(IPS) के आदेशानुसार आगामी नागर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान* के क्रम में दिनाँक- 04.01.2025 को थाना बैजनाथ को डायल 112 से शिकायतकर्ता के साथ दो व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज व हाथापाई करने की सूचना मिली, प्राप्त सूचना पर पुलिस मौके में पहुंच कर शुभम सिंह राणा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अयारतोली, पवन सिंह पुत्र जमन सिंह निवासी अयारतोली थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज व हाथापाई करना प्रकाश में आया जिस संबंध में पुलिस द्वारा उक्त दोनो व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।* जिन्है आज दिनॉक-05/01/2024 को माननीय परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
