March 4, 2026

लॉस एंजिलिस में आग: लूटपाट की खबरों के बीच सांता मोनिका में कर्फ्यू


लॉस एंजिलिस । अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग लगातार फैल रही है। इस सप्ताह आग की दो बड़ी घटनाओं ने कम से कम 10 हजार इमारतों समेत अन्य संरचनाओं को जलाकर खाक कर दिया है। आग से इतने बड़े पैमाने पर तबाही इससे पहले कभी नहीं देखी गई है। लिफोर्निया में तेज हवाओं के चलते आग लगातार फैल रही है।  इसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बाइडेन का कहना है कि अभी भी बहुत से लोग लापता हैं। इस बीच अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में लूटपाट की खबरों के बीच प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
आग के संकट के बीच अब कैलिफोर्निया के सांता मोनिका शहर में लूटपाट की खबरों के बीच प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आग कैनेथ नामक नयी जगह पर भी धधक गई है। वहां के लोगों से इलाके से हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
आग की सैटेलाइट इमेज भी आई है, जिसे देखने से साफ हो जाता है कि अमेरिका में फैल रही यह आग कितनी भयावह है। जंगल की आग ने शहरों के भी बड़े हिस्से को अपनी जद में ले लिया है।
शुक्रवार को आग केनेथ में फैला इसके बाद इसकी जद में वेस्ट हिल्स के आस-पास के इलाकों और वेंचुरा काउंटी पास स्थित सैन फर्नांडो घाटी भी आ गई। लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण करीब 50 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र झुलस गया है। करीब 180,000 लोगों को हटाया जा रहा है। आग के कारण कितना नुकसान हुआ है इसका तो अभी अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है। 10,000 इमारत जलकर खाक हो चुकी है।
जंगल में लगी भीषण आग के कारण कई सितारों के घर भी तबाह हो गए। मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया है।  इसके अलावा आग के कारण अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड के घरों को भी आग ने नुकसान पहुंचाया है।
कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में फैली आग अब रिहायशी इलाकों को भी जला रही है। आग की जद में हॉलीवुड हिल्स भी आ गया है। हॉलीवुड के कई सितारों का आशियाना भी भीषण आग में जलकर खाक हो गया है। आग पर काबू पाने के उपाय किये जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है।

You may have missed