Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर पुलिस ने की नियम तोड़ने वाले 40 वाहन चालकों पर कार्रवाई


बागेश्वर। ।  सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें एक वाहन को सीज किया गया। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी निरंतर जारी है।

Advertisement