Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

उद्घाटन के 3 महीने में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे


देहरादून ।   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 3 महीने पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इस फोरलेन नेशनल हाईवे को 12 हजार करोड़ की लागत में तैयार किया गया था। इस नए और अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे से दिल्ली और देहरादून की दूरी महज दो घंटे की हो गई है। अब एक्सप्रेसवे की सड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर दो बड़े और गहरे गड्ढे दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
उधर, कांग्रेस ने भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने ट्वीट किया, “भ्रष्टाचार के और क्या सबूत चाहिए? हर विभाग में खुली लूट-खसोट मची है।” आम आदमी पार्टी ने भी सड़कों पर बने गड्ढों का वीडियो पोस्ट किया और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। आप ने X पर पोस्ट किया, “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनाने में 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन कुछ ही समय में मोदी सरकार के विकास की असलियत सामने आ गई।”

Advertisement