Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

एक माह से बंद है कपकोट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा


बागेश्वर ।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में पिछले लगभग एक माह से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदियाकोट, पोथिंग, लोहारखेत, खाती, फरसाली, शामा सहित कई दूरस्थ गांवों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बागेश्वर तक पहुंचना आसान नहीं है।

You may have missed

Advertisement