Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

युवक/ महिला मंगल दलों का आपदा प्रशिक्षण शुरू

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  विज़न 2020 के अंतर्गत विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाने को महिला व युवक मंगल दल को पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षण कार्यक्रम उतराचल ग्रामीण विकास समिति  द्वारा   चार से नौ फरवरी तक ग्राम सभा छौना मे चल रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ उतराचल ग्रामीण विकास समिति के कार्यक्रम समन्वयक मनोज बचखेती ने किया व उनके द्वारा लोगों को बताया गया कि

ग्रामों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 महिला मंगल दल, 10 युवक मंगल दल के प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण लिया जाएगा। एक दिवसीय विद्यालय जन जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र—छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। बताया गया कि कार्यक्रम का मूल्यांकन शासन द्वारा निर्धारित जिला/ब्लाक स्तर की समिति करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला व युवक मंगल दल को स्थानीय स्तर पर सक्षम प्रतिवादन की व्यवस्था से प्रशिक्षित कर क्षेत्र में आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाया जाएगा व आम जन मानस में अधिक से अधिक जन जागरूकता फैलाई जाएगी।

Advertisement