Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पांच नौकाएं की जब्त


नई दिल्ली । श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों के द्वारा मछली पकडऩे वाली उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की गई है। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि मछली पकडऩे वाली पांच भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को तलाईमन्नार पियर लाया गया, जहां उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। बयान के मुताबिक, नौसेना ने इस साल अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडऩे वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है।

Advertisement