Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

16 करोड़ का पानी मुफ्त पी गए नैनीताल के लोग


नैनीताल. ।   शहर के लोग और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी करीब 16 करोड़ रुपये का पानी मुफ्त में पी गए। घरेलू, व्यवसायिक और सरकारी कनेक्शनों से पेयजल कनेक्शन लिए लोगों ने पानी का बिल नहीं चुकाया है। जल संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कनेक्शनों पर 4.43 करोड़, व्यावसायिक कनेक्शनों पर 1.63 करोड़, सरकारी कनेक्शनों पर 6.61 करोड़ रुपये का बकाया है। ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि बकाया वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी बकाएदारों से अपील है कि वे जल्द से जल्द पानी के बिलों का भुगतान कर दें। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल संस्थान का कहना है कि यदि समय रहते बिल जमा किए जाते हैं तो करीब 4 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा।

Advertisement