Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पछुवादून गढ़वाल सभा ने किया मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल  के खिलाफ प्रदर्शन


विकासनगर ।   पछुवादून गढ़वाल सभा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पछुवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी और सचिव लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने आवेश में आकर पहाड़ के लोगों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसके कारण गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष भी मंत्री प्रेमचंद का बचाव करने उतरीं, जिसकी निंदा की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। जिससे की लोगों में सरकार की साफ-सुथरी छवि बनी रहे। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मुकेश नौटियाल, रेवत दास चमोली, कैप्टन चंद्र सिंह सजवाण, अजय जुयाल, अनूप रावत, सुरेंद्र कुकरेती, महेंद्र सिंह नेगी, सुभाष ममगाईं, जीवन सिंह सजवाण, मोहिनी नौटियाल, शानू कुकरेती, मयंक सेमवाल, अमिता नेगी, मधु सती, मायाराम सेमवाल, बीना थापा, मोनिका रतूड़ी, एकता थपलियाल, ज्योति गौड, अमिता पोखरियाल, कुसुम पैन्यूली, लक्ष्मी शर्मा, सुशीला पैन्यूली, शशि पैन्यूली, ज्योति गौड आदि मौजूद रहे।

Advertisement