September 12, 2026

नंदा राजजात मार्ग दुरुस्त करने की मांग मुखर


बागेश्वर गरुड ।   नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम आशीष भटगाई को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने 2026 में आयोजित होने वाली नंदा राजजात के मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने गोलू मार्केट में बने टीन शैड को नगर पंचायत को हस्तांतरित करने और नगर की परिसंपत्तियों का चिह्लिकरण कर तत्काल नगर पंचायत को सौंपने, गर्मी को देखते हुए हर वार्ड में पानी की टैंकों की व्यवस्था करने, कार्यालय की सज्जा के लिए वित्त की मांग की। इस दौरान सभासद शुभम भैसोड़ा, ममता, बबीता नेगी समेत सामाजिक कार्यकर्ता हेम वर्मा, रंजीत रावत आदि मौजूद रहे।