Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बैजनाथ पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान


बागेश्वर गरुड ।   बैजनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र में सत्यापन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर क्षेत्र में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों आदि के सत्यापन की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व करते हुए एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों, नौकरों आदि का शत-प्रतिशत सत्यापन करवाने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने बाहर से आकर मजदूरी करने, फड़-फेरी लगाने और घरेलू नौकर के रूप में कार्य करने वालों से भी अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने सभी मकान मालिकों, दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने किराएदारों, नौकरों का सत्यापन जरूर कराएं। सत्यापन न कराने पर संबंधित भवन स्वामी के विरुद्व कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, डायल 112 , उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया और बताया कि किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत थाने या 112 पर सूचना दें। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement