Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

सड़क हादसे में छह घायल, भतरौजखान पुलिस ने किया रेस्क्यू-


अल्मोड़ा ।  भतरौजखान से स्वार रामपुर जा रही एक पिकअप वाहन सड़क से करीब 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौजखान पहुंचाया, जहां सभी को तत्काल उपचार मिला। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे यूपी-22 बीटी-4441 पिकअप मिर्च लेकर भतरौजखान से स्वार रामपुर जा रही थी। पनुवादोखन बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में अय्यूब (45), नन्हें (40), जलीस (35), राकिब (35), सफी अहमद (60) और अकरम (53) घायल हो गए। इनमें अकरम की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यहाँ बचाव कार्य में भतरौजखान पुलिस टीम से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल मोहन चंद्र, श्रवण सैनी, योगेश कुमार, होमगार्ड शिव शंकर, प्रवीण चंद्रा और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Advertisement