March 11, 2026

कौसानी पुलिस ने किया बगैर सत्यापन के किरायेदार रखने पर दस हजार का जुर्माना


बागेश्वर गरुड । जिले में बगैर सत्यापन के किराएदार रखने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में कौसानी थाना पुलिस ने एक मकान मालिक पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के निर्देश के बाद जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया है। लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी और रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन के रह रहे लोगों तथा मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को कौसानी में थानाध्यक्ष दिनेश पंत के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कौसानी क्षेत्रांतर्गत होटल ढाबों में बगैर किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। इसमें जर्नादन रिजार्ट के संचालक उमेश यादव पुत्र जर्नादन यादव मूल निवासी-विकास नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी-पिगंलकोट थाना कौसानी के रिजार्ट में जनपद हरदोई एवं पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी कर्मचारीगणों को बिना सत्यापन कार्य करते पाये पाए गए। उनके खिलाफ दस हजार का कोर्ट चालान किया गया।