खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, चार नमूने लिए
बागेश्वर गरुड । खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इस दोरान कुट्टू के आटे की जांच की। दुकानदारों से भरोसेमंद निर्माता कपंनी से खरीदा आटा ही बेचने को कहा है। चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार या व्यक्ति खुला व कालातीत आटा बेचते हुए धरा गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने गरुड़, गागरीगोल, बैजनाथ, रवाईंखाल तथा टीट बाजार क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कोई भी कुट्ट का आटा बेचते हुए नहीं मिला। संदेह के आधार पर टीम ने दूध एवं जूस के चार नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेष्णशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भूपेंद्र देव व जीवन धौनी मौजूद रहे।
