डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी वाहनों के आयात पर लगाया 25प्रतिशत टैरिफ; फ्रांस ने भी रोका निवेश
ओटावा । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने के बाद अब ट्रेड वॉर शुुरु हो गई है। कनाडा ने अमेरिका के टैरिफा का जवाब दिया है। कनाडा अब अमेरिका से आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। इसे गुरुवार को लागू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लाए जाने का जवाब माना जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मौजूदा उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते के लिए कनाडाई संक्षिप्त नाम का उपयोग करते हुए अमेरिका से आयातित सभी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो ष्टस्रू्र के अनुरूप नहीं हैं। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20त्न टैरिफ वापस लेना होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषित व्यापक वैश्विक टैरिफ से कनाडा को काफी हद तक बचा लिया। वाशिंगटन ने यूएस-कनाडा-मेक्सिको मुक्त व्यापार समझौते के अनुरूप वस्तुओं को छूट दी है, जो अधिकांश उत्पादों को कवर करता है। हालांकि अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक कनाडा अभी भी ऑटोमोबाइल पर शुल्क के अलावा स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य उत्पादों पर टैरिफ का सामना कर रहा है।
ट्रम्प ने भारत पर 27त्न टैरिफ लगाया है। नई टैरिफ दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारत के उत्पादों पर 10त्न बेसलाइन टैरिफ लगाया जाएगा। थाइलैंड पर 37त्न, ताइवान पर 32त्न जबकि जापान पर 24त्न टैरिफ लगाया गया है। सऊदी अरब, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पर बेसलाइन 10त्न टैरिफ की घोषणा की। गुरुवार से अमेरिका ने आयातित कारों और कार के पार्ट्स पर 25त्न टैरिफ वसूली भी शुरू कर दी।
