चीन ने अपनाई जैसे को तैसा वाली पालिसी, अमेरिकी उत्पादों पर ठोका 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ
बीजिंग । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का दुनियाभर में असर हो रहा है। वहीं, अब चीन ने भी जैसे को तैसा वाली पालिसी को अपना लिया है। चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
चीन ने अमेरिका को उसी के लहजे में जवाब देते हुए सभी अमेरिकी उत्पादों पर 34 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। इससे ह्वाइट हाउस में खलबली मच गई है। इससे कुछ दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने चीन पर सबसे ज्यादा 34 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अब बीजिंग ने 4 अप्रैल को अमेरिका पर भी 34 फीसदी का टैक्स लगा दिया है। यह अमेरिका के मध्यम और भारी दुर्लभ मृदा तत्वों, जिनमें समारियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यिट्रियम जैसे उत्पादों पर लागू होगा। इसके साथ ही चीन ने निर्यात पर नियंत्रण की भी घोषणा की है।
इसके अलावा कंप्यूटर चिप्स को लेकर भी बड़े स्तर पर चीन पर एक्सपोर्ट कंट्रोल करने वाला है, ऐसे में अमेरिका को भी तगड़ा झटका देने की पूरी तैयारी की गई है। वैसे चीन ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था, जिस समय राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था, चीनी सरकार ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब उसी कड़ी में यह टैरिफ लगाया गया है।
