Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

गरुड़ में बुजुर्ग महिला ने गलती से गटका जहरीला पदार्थ, गंभीर


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सरस्वती देवी गरुड़ क्षेत्र के वज्यूला गांव की हैं। परिजनों के अनुसार उन्होंने घर में रखा कीटनाशक गलती से गटक लिया। उन्हें आनन-फानन में बैजनाथ अस्पताल लाया गया। जहां के चिकित्सकों ने गंभीर बताया तथा जिला अस्पताल रेफर किया। फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने बताया की वृद्धा की हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। इसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisement