Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

सीमा पर तनाव बढ़ा :  पाकिस्तान ने किया मिसाइल टेस्ट करने का एलान, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां


नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अब भारत की प्रतिक्रिया के 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की घोषणा कर दी है। इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल के बीच कराची तट के पास अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण की अधिसूचना जारी की है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण महज तकनीकी नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश भी है, खासकर ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही बेहद तनावपूर्ण हैं।

Advertisement