June 16, 2026

दिल्ली सुल्तानपुरी में भी सीलमपुर जैसा हत्याकांड, 21 साल के सूरज को चाकुओं से गोद डाला, मौत


नईदिल्ली । दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 2-3 साल से झगड़ा कर रहा था। चांद का झगड़ा था। चांद यूट्यूबर था, उसके साथ में ये लोग आए थे। हॉस्पिटल के पास आए और कार आगे लगाकर सूरज को रोका फिर चाकू मारकर चले गए। आरोपी 2-3 बाइक पर आए थे। इमरजेंसी वार्ड में उसे देखने नहीं दिया। पुलिस ने मदद नहीं की।

You may have missed