Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रुद्रपुर (  आखरीआंख )  विभिन्न मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर स्थित बार सभाकक्ष में बैठक करने के पश्चात जोरदार प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन अध्यक्ष खड़क सिंह ने बताया कि गत दिनों बीसीआई अध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को दस सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया गया था जिसमें अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय ई लाइब्रेरी, शौचालय, मुफ्रत इंटरनेट व कैंटीन आदि की व्यवस्था कराये जाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने बताया कि नये जरूरतमंद अधिवक्ता के लिए पांच वर्ष तक प्रतिमाह दस हजार रूपए तथा उसके परिजनों के लिए जीवन बीमा साथ ही बीमारी की अवस्था में मुफ्रत चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि अक्षम व वृद्ध अधिवक्ताओं को पेंशन व पारिवारिक पेंशन का लाभ भी मिलना चाहिए। केंद्र सरकार अधिवक्ता कल्याण के लिए वार्षिक बजट में 5 करोड़ का प्रस्ताव पारित करे ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के आहवान पर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जायेगी। इस दौरान सोहन सिंह, दिवाकर पांडे, सुशीला मेहता, राजेश्वरी, कपिल, विजय चैधरी, विक्रांत सक्सेना, एमएस भंडारी, गिरीराज, अतहर अली, अब्दुल नसीम, मो- मिराज, नरेश रस्तोगी, ज्योति जीना, शोएब खान, भास्कर मिश्रा, राजीव शर्मा, सुधीर सिंह, जगदीश जोशी, रंजीत सिंह, यूडी जोशी, रंजीत सिंह, सुनील पुरी, कमल कुमार, जयंत दास, मनोज तनेजा, अभय सोलंकी आदि मौजूद थे।
Advertisement