Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला युवक गिरफ्तार

बागेश्वर : । जिले में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौच और हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दिनांक 19 जून 2025 को बागेश्वर में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन सिंह भण्डारी अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल (UK07BN 2208) से आया धीरेन्द्र सिंह परिहार (उम्र 23), पुत्र भगवत सिंह परिहार, निवासी ग्राम रवाईखाल, ने मौके पर हंगामा करते हुए पुलिस से मारपीट शुरू कर दी।

मामला यहीं नहीं रुका — आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए, जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

घटना के बाद यातायात प्रभारी ने थाने में तहरीर दी, जिस पर FIR संख्या 44/25 पंजीकृत की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराएं लगाई गईं:

धारा 109 – उकसावा

धारा 221 – अपराधी को छिपाना

धारा 121(1) – शासकीय कार्य में बाधा

धारा 132 – सार्वजनिक सेवक पर हमला

धारा 351(3) – जान से मारने की धमकी

धारा 324(4) – शारीरिक क्षति पहुंचाना

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
उप निरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज, अवर उप निरीक्षक प्रदीप सिंह गर्ब्याल, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या
व कांस्टेबल नीरज वाणी रहे।

बागेश्वर पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने या पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement