वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही गरुड की युवती की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल
बागेश्वर गरुड | एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन दरोगा की लिखित परीक्षा देकर लौट रही युवती की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर को गरुड़-बागेश्वर मार्ग पर बहुली के पास हुआ, जब तीनों की स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिमखोला गरुड़ निवासी संजय बोरा (30), उसकी चचेरी बहन लता बोरा (20) और उनकी मित्र काजल (20), निवासी बिनखोला, रविवार सुबह स्कूटी (यूके-02-बी-1648) से बागेश्वर पहुंचे थे। लता और काजल ने यहां वन दरोगा की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों स्कूटी से वापस गरुड़ लौट रहे थे।
जैसे ही वे बहुली के समीप पहुंचे, स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तीनों गहरी खाई में जा गिरे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर गुंजन द्वारा जांच के बाद लता बोरा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, संजय और काजल का अस्पताल में इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हादसे की जांच भी की जा रही है।
इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। एक प्रतिभाशाली युवती की असमय मृत्यु ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर
