Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

त्रिस्तरीय चुनाव से पहले बागेश्वर पुलिस की सख्ती , सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले तीन गिरफ्तार

बागेश्वर । त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2025 के मद्देनज़र जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बागेश्वर पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना काण्डा क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत सातचौरा इलाके की है, जहां अनिल कुमार (उम्र 33), भगवान सिंह (उम्र 40), और पूरन सिंह (उम्र 38) नामक तीन व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब के नशे में आपस में झगड़ते हुए हुड़दंग मचा रहे थे। तीनों आरोपियों को मौके पर पहुंची थाना काण्डा पुलिस ने तुरंत काबू में लेकर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय परगना मजिस्ट्रेट, बागेश्वर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे चुनावी माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना काण्डा के थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल कैलाश सिंह की प्रमुख भूमिका रही। बागेश्वर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था भंग करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Advertisement