Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

गरुड में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस सतर्क , थानाध्यक्ष बैजनाथ ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा

बागेश्वर गरुड । आगामी त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर बागेश्वर पुलिस ने कमर कस ली है। चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तहसील गरुड़ के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिलाधिकारी गरुड़, खंड विकास अधिकारी गरुड़, नगर पंचायत गरुड़ के अधिशासी अभियंता समेत कई विभागों के अधिकारी सम्मिलित रहे। संयुक्त रूप से बूथों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन स्थलों की व्यवस्था एवं ब्लॉक कार्यालय में निर्वाचन की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) भी किया, जिसमें निर्वाचन के दिन संभावित चुनौतियों और उनकी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया। किसी भी प्रकार की कमी या समस्या को तत्काल प्रभाव से दूर करने हेतु संबंधित विभागों से विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष श्री नगरकोटी ने पुलिस द्वारा की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

यह पहल बागेश्वर पुलिस की सक्रियता और सजगता को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राम पंचायत चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों। जनता में भी इस कार्रवाई से विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Advertisement