Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

बागेश्वर में 607 कर्मचारियों को मतदान का प्रशिक्षण दिया


बागेश्वर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगाई की उपस्थिति में बद्री दत्त पांडे कॉलेज सभागार बागेश्वर में शनिवार को पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों, जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेटों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान का सामान्य प्रशिक्षण और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 607 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें नौ जोनल मजिस्ट्रेट, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 280 पीठासीन अधिकारी व 280 मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन के सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर निर्वाचन, एक नया निर्वाचन होता है, नए निर्देश होते हैं। आयोग के दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंका और संशय का समाधान करें। पोलिंग स्टेशन के लिए निर्धारित रूट प्लान के अनुसार ही मूवमेंट करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और मतदान की गोपनीयता को लेकर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी, दीप चंद्र जोशी और हरीश रावल ने दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, नोडल प्रशिक्षण/ मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सोन, नोडल कार्मिक/डीडीओ संगीता आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement