March 7, 2026

पंचायत चुनाव 2025: बागेश्वर जनपद में नामांकन प्रक्रिया में उमड़ा जनसैलाब , अब तक 3116 नामांकन दाखिल

बागेश्वर । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी रही ।

दिनांक 05 जुलाई 2025 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 3116 उम्मीदवारो ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है।

विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार:

  • कपकोट विकासखंड में:
  • सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 410 नामांकन,
    • प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 376 नामांकन,
    • सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 123 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
  • गरुड़ विकासखंड में:
    • सदस्य ग्राम पंचायत – 497,
    • प्रधान ग्राम पंचायत – 275,
    • सदस्य क्षेत्र पंचायत – 123 नामांकन दर्ज हुए हैं।
  • बागेश्वर विकासखंड में:
    • सदस्य ग्राम पंचायत – 607,
    • प्रधान ग्राम पंचायत – 487,
    • सदस्य क्षेत्र पंचायत – 136,
    • जिला पंचायत सदस्य के लिए 82 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

कुल नामांकन विवरण – जनपद बागेश्वर:

पद का नामकुल नामांकन
सदस्य ग्राम पंचायत1514
प्रधान ग्राम पंचायत1138
सदस्य क्षेत्र पंचायत382
जिला पंचायत सदस्य82

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। सभी निर्वाचन कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे चुनाव आचार संहिता का पालन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करें।

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।