बागेश्वर में चुनाव से पहले SOG की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 1 गिरफ्तार
बागेश्वर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने और जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में बागेश्वर SOG टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 08 पेटी (कुल 96 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ललित कुमार पुत्र रमेश राम, निवासी लीमा, थाना कपकोट (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पन्द्रपाली तिराहा के पास घिरौली मार्ग पर की गई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 48/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यवाही में SOG प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के साथ हे0का0 राजभानु, का0 संतोष सिंह, का0 रमेश सिंह एवं चालक राजेन्द्र कुमार शामिल रहे ।
