Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

2.87 लाख की चरस के साथ दो छात्र युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  पंचायत चुनाव से पहले अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह रानीखेत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पौने तीन लाख रुपये कीमत की 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक से चरस की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीखेत पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में सुभाष चौक रानीखेत के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार मुकेश सिंह और अंकुश सिंह दानू को रोका गया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही चरस की तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक भी सीज कर दी गई हैं। गिरफ्तार मुकेश सिंह (21 वर्ष) धारचूला, पिथौरागढ़ का रहने वाला है और बीफार्मा का छात्र है, जबकि अंकुश सिंह दानू (19 वर्ष) तेजम, पिथौरागढ़ का निवासी है और पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहा है। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक बिशन लाल, अपर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल फिरोज खान और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement