Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वयोश्री कैम्प 22 फरवरी को गरुड़ में , बृद्धजन होंगे लाभान्वित

 

बागेश्वर ( आखरीआंख  )  भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत जनपद में ऐल्मिको कानपुर के सहयोग से दिनांक 22 फरवरी, 2019 को विकास खण्ड सभागार गरुड़, 23 फरवरी, 2019 को विकास खण्ड़ सभागार कपकोट तथा 24 फरवरी, 2019 को ऐतीहासिक नुमार्इशखेत मैदान बागेश्वर में शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविरो के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जिला कार्यालय में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग व बाल विकास विभाग सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी नें बैठक लेते हुए अधिकारियो को कहा कि इस योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वृद्धों को लाभ पहुचाना है। जो वृद्ध शारिरीक रुप से किसी भी तरह से अक्षम है उन्हें इस योजना से निशुल्क व्हीलचेयर, वाक्रिग स्टिक, एल्वो क्रचेस, ट्राइपांडस, क्वैडपोड, श्रवण यन्त्र, कृत्रिम डेचर्स, स्पेक्टलस आदि उपकरण दिये जायेगे। उन्होने कहा कि इस योजना से उन सभी गरीब परिवारो के नागरिको को ध्यान में रख कर यह योजना लागू की गयी है। जो उम्र के साथ आती अक्षमता की वजह से परेशान रहते है पैसो की कमी के कारण अपनी आवश्यकता वाली चीज नही खरीद पाते है, अपने दिनचर्या में कर्इ तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा अपने कार्य करने हेतु परिवार के सदस्यो पर ही निर्भर रहना पड़ता है इस योजना के अन्तर्गत उन वृद्धजनो को स्वालम्बी बनाये जाने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि जो वृद्ध 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक के है योजना का लाभ उठा सकते है। जो बीपीएल श्रेणी के है तथा वृद्धावस्था पेंशन पा रहे है पात्र होगे। इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों को बीपीएल राशन कार्ड, राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन प्राप्ति का बैक पास बुक की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, ड्राइविग लाइसेन्स की छायाप्रति उपलब्ध कराने होगे।
जिलाधिकारी ने इस योजना के तहत जनपद बागेश्वर के दूरदराज के क्षेत्रो में निवास करने वाले ग्रामीणो को इस योजना के तहत लाभान्वित किये जाने के लिए उप जिलाधिकारियों,खण्ड विकास अधिकारियो,ं जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला समाज कलयाण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आगंनबाडी कार्यकरती, एएनएम, ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधानो, जनप्रतिनिधियो को भी अवगत कराते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगो को जानकारी उपलब्ध कराये ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होने कहा कि ब्लाको में निर्धारित तिथि को लगने वाले शिविरों में निरन्तर विद्युत सुचारु रखनें तथा आने वाले जनता के लिए पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु पेयजल टैंक उपलब्ध कराने के लिए अधि0अभि0 विद्युत व जल संस्थान को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉको में शिविर के पश्चात 24 फरवरी, 2019 को नुमार्इशखेत में आयोजित होने वाले शिविर के लिए टैन्ट की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था के साथ साथ जो भी आवश्यक हो वें व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर लें ताकि आने वाले जनता को किसी प्रकार की कोर्इ समस्या न हो पाये। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधिक्षक को पत्राचार करें तथा नुमार्इश खेत में मोबार्इल टोयलेट लगाने के लिए अधि0 अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर को पत्र प्रेषित करें। तथा ब्लॉको में व नुमार्इश खेत मैदान में लगने वाले शिविर में डाक्टरो की तैनाती हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कहा कि शिविर में जिस प्रकार के भी रोगी या अक्षम व्यक्ति पहुचतें है उनका भलीभॉति परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, विधि परीविक्षा अधिकारी संतोष जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0के0सक्सेना, खण्ड विकास अधिकारी कपकोट गंगागिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

You may have missed

Advertisement