स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, नुमाइश खेत मैदान में गूंजे वंदे मातरम् के स्वर
बागेश्वर। जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सबसे पहले जिला अधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और कहा कि “स्वतंत्रता अमूल्य है, हर व्यक्ति ईमानदारी से देश निर्माण में योगदान दे सकता है।”
मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में हुआ, जहां डीएम आशीष भटगांई व एसपी चन्द्रशेखर घोड़के ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को जीवंत बना दिया। दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने शिक्षकों की भूमिका और कुली बेगार आंदोलन के महत्व का उल्लेख किया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा , संजय जगाती, भगवत सिंह कट्ठायत के साथ अनिल सिंह रावत एसडीएम कपकोट, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, द्सेवायोजन अधिकारी पी सी गोस्वामी, भास्कर नन्द, नीमा उपाध्याय ,चंदन सिंह विष्ट, चारु चंद, सुरेन्द्र सिंह विष्ट , दीपक लाल, रूप सिंह, भावना परिहार, गिरजा शंकर भट्ट बबीता विष्ट, ओम प्रकाश थपलियाल, कौशल्या देवी, मुकेश चंद, प्रमोद सिंह राणा, पार्वती खेतवाल, आलोक पांडे, ज्योति वर्मा, राजीव जोशी, चक्षुपति अवस्थी, दीप जोशी, आदि शामिल थे।
मतदाता जागरूकता विषय पर चित्रकला, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। तेज सिंह रावत, मीनाक्षी कार्की और रिया विजेता रहे। समारोह में सीडीओ आर सी तिवारी, एडीएम एन एस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी व अनिल रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बाद में अधिकारीगण शहीद स्मारक पहुँचे और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
