March 8, 2026

गर्व और प्रेरणा की मिसाल – महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’

बागेश्वर । स्वतंत्रता दिवस 2025 बागेश्वर पुलिस के लिए सिर्फ जश्न का दिन नहीं, बल्कि गर्व और प्रेरणा का क्षण भी बन गया। जिले की बेटी और पुलिस की शान, महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपनी अद्भुत प्रतिभा और जज़्बे से पदक जीतकर न केवल बागेश्वर, बल्कि पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया। उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए पुलिस महानिदेशक ने उन्हें प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ सम्मान से नवाजा।

ज्योति वर्मा की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, अटूट अनुशासन और खेल के प्रति सच्ची निष्ठा की गवाही है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “ज्योति ने अपने खेल कौशल और समर्पण से साबित किया है कि मेहनत और जुनून के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

पूरे बागेश्वर पुलिस परिवार ने ज्योति की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सम्मान न सिर्फ ज्योति की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो सपनों को सच करने का साहस रखते हैं।