Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गरुड में भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए ग्रामीण संपर्क मार्ग, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

बागेश्वर/गरुड़। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर देवभूमि जनसेवा संस्था बागेश्वर के ब्लॉक प्रभारी प्रकाश गोस्वामी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

अपने पत्र में अवगत कराया कि ग्राम सभा छटिया के तोक कमोटिया बगीचा से घाघली जाने वाला मुख्य मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर स्थित गणेश गिरी के मकान के पीछे रास्ता पूरी तरह टूट गया है, जिसके चलते ग्रामीणों के आवागमन में अत्यधिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। यह मार्ग तोक कमोटिया बगीचा से घाघली, ग्वाड़ और पजेना को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

इसी के साथ, उन्होंने जानकारी दी कि कमोटिया बैंड से डगोली जाने वाला मार्ग भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी से आग्रह किया है कि क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत कर ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुल निर्माण और टूट चुकी दीवारों के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई है।

Advertisement