बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी , 472 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1.5 लाख रुपये
बागेश्वर। नशे के ख़िलाफ़ उत्तराखण्ड पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी पकड़ता जा रहा है। उत्तराखण्ड सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर पुलिस ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश में, क्षेत्राधिकारी श्री अजय साह के पर्यवेक्षण में तथा एसओजी बागेश्वर की सतर्कता के चलते, एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ पकड़ा गया है।
सघन चैकिंग में मिली सफलता
24 मई 2025 को एसओजी टीम ने मानीखेत (कपकोट रोड) के पास चैकिंग के दौरान 19 वर्षीय अभिषेक कनवाल पुत्र हीरा सिंह उर्फ हरीश सिंह, निवासी उडेरा बसेत तुनेड़ा, थाना व जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 472 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आँकी गई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
पुलिस टीम को नकद इनाम
पुलिस अधीक्षक श्री घोडके ने टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए 1000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनपद में नशा तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद ह
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान, प्रभारी एसओजी
- हे०का० राजभानु, एसओजी
- कानि. संतोष सिंह, एसओजी
- कानि. रमेश सिंह (ANTF/एसओजी)
- कानि. भुवन बोरा, एसओजी
- कानि. चन्दन कोहली, एसओजी
पुलिस की सतर्कता से नशे पर लगाम
इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तराखण्ड पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में ऐसे सघन अभियान और तेज़ी से जारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा नगरवासियों से सहयोग करते हुए नशे के खिलाफ़ लड़ाई को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया गया है।
नशामुक्त उत्तराखण्ड के अभियान में बागेश्वर पुलिस का योगदान सराहनीय
उत्तराखण्ड को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए बागेश्वर पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी।
