May 16, 2026

बागेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन – कानून तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बागेश्वर । एसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में बागेश्वर पुलिस ने एक हफ्ते में कानून तोड़ने वालों की कमर तोड़ दी है।

एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड:

138 वाहन चालान

08 वाहन सीज़

09 वाहनों का कोर्ट चालान

धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले 103 लोगों पर कड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन कालनेमि में पुलिस का वार

सनातन संस्कृति को बदनाम करने वाले नकली साधु-संतों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।
115 लोगों का सत्यापन,
4 संदिग्ध मिले – 3 का चालान, 1 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

पुलिस का संदेश:
“कानून तोड़ने वालों की अब खैर नहीं – चैकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा, संदिग्ध पाए जाने पर होगी सख़्त कानूनी कार्रवाई।”