Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

पुरोला-मोरी मोटर मार्ग 15 दिनों से बंद, 125 गांव के लोग परेशान


उत्तरकाशी । सींमात ब्लॉक मोरी को जोड़ने वाला पुरोला-मोरी राज्य मार्ग 15 दिन बाद भी आवगामन के लिए सुचारू नहीं हो पाया है। यहां भद्रासू के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद है। इससे ग्रामीणों को इस स्थान पर पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। बता दें कि जिले में गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण पुरोला -मोरी मोटर मार्ग पर भ्रदासू के पास भारी भूस्खलन हो गया था। इससे मोरी क्षेत्र के 125 गांव अलग-थलग पड़ गए। वहीं त्यूनी,हिमांचल से आवगमन करने वाले लोगों का संपर्क भी पुरोला से संपंर्क पूरी तरह कट गया।  मार्ग बंद हुए 15 दिन  हो गए लेकिन विभाग की लेट लतीफी के कारण मार्ग अभी तक सुचारू नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीणों को अपनी सेब नाशपाती आदि की नगदी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा,जिपं सदस्य रवीना रावत, पवन दास ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द मोटर मार्ग सुचरू करने के निर्देश दिए हैं।
**
पुरोला-मोरी मोटर मार्ग को सुचारू करने का कार्य निरंतर जारी है। रविवार तक मार्ग को पूरी तरह आवागमन के लिए सुचारू कर दिया जायेगा। – गोविंद सिंह रावत, एई लोनिवि पुरोला।

Advertisement