Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से युवक की मौत

बागेश्वर। तहसील बागेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः लगभग 7:40 बजे ग्राम मण्डलसेरा तोक भनार में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मण्डलसेरा निवासी सुन्दर राम (45 वर्ष) पुत्र नन्दन राम मकान निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान वह लोहे की सीढ़ी को छत पर ले जा रहे थे कि अचानक सीढ़ी पास से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। करंट लगने से सुन्दर राम गंभीर रूप से झुलस गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement