Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

गाली-गलौज कर हंगामा मचाने वाला युवक बैजनाथ पुलिस की जाल में फंसा

गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ थाना पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए रविवार को उस युवक को दबोच लिया जिसने सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर गाली-गलौज और हंगामा मचा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक गढ़शेर निवासी पंकज कुमार पुत्र प्रकाश राम सरेआम लोगों के बीच शोर-शराबा और अपशब्दों की बौछार कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को रंगे हाथों काबू में कर लिया।

युवक के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद साफ है— कानून तोड़ने वालों पर सीधी चोट और शांति भंग करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से हुड़दंगियों के हौसले पस्त होंगे।

Advertisement