Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

ये क्या हो रहा उत्तराखंड में , लाला रामदेव को सौपे अरबों के टेंडर !!!!!


देहरादून ।  मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट भूमि मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए रविवार को प्रदेशव्यापी पुतला दहन का कार्यक्रम घोषित किया है। पार्टी ने पूरे मामले हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह घोटाला प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा, जिसमें मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट की 142 एकड़ बेशकीमती जमीन एक कंपनी को कौड़ियों के भाव मात्र एक करोड़ रुपये के किराए पर 15 साल की लीज पर दे दी। धस्माना ने कहा कि भूमि के आवंटन के लिए अपनाई गई निविदा प्रक्रिया पूर्ण रूप से गलत है और इस निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाली तीनों कंपनियां एक ही व्यक्ति की ही हैं, जो सीधा सीधा निविदा शर्तों का उल्लंघन है। धस्माना ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन चलाएगी और इसके पहले चरण में प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद पार्टी प्रदेश भर में आंदोलनात्मक कार्यक्रम करेगी।। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, कमर सिद्दीकी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement