Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर में 125 टिन अवैध लीसा के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर ।  कोतवाली पुलिस ने 125 टिन लीसा बरामद किया है। यह टिन आरोपी मुर्गी ढोने वाले वाहन में ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को सीज कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अब आगे की कार्रवाई वन विभाग करेगा। कोतवाली पुलिस रविवार को बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर बने वैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। परीक्ष के चलते यहां सख्ती से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। चेकिंग करने पर वाहन में 120 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया। पुलिस ने चालक को लीसा के साथ गिरफ्तार कर लिया। यहां पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार पुत्र खड़क राम निवासी मल्ला पचीनिया लाखन मंडी चोरगलिया जिला नैनीताल के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसकी सूचना वन विभाग को दी। पुलिस ने वाहन सीज कर माल वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने मुर्गी ढोने वाले वाहन में लीसा के टिन छिपाए थे। आगे की कार्रवाई अब वन विभाग करेगा।

You may have missed

Advertisement