Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर बोला धावा


हरिद्वार ।   रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी की दुकान पर धावा बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवालिक नगर निवासी सुमित पांडे ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी चार से पांच बाइकों पर सवार करीब दस युवक वहां पहुंचे। सभी ने चेहरे ढके हुए थे और हाथों में धारदार हथियार लिए हुए थे। इनमें से एक युवक की पहचान मुन्ना निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई, जबकि बाकी आठ से नौ युवक अज्ञात बताए गए हैं। पांडे पर बदमाशों ने दुकान में घुसकर उस पर हमला करने की कोशिश की।

Advertisement