Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बागेश्वर में दो किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिले 2000 रुपये इनाम


बागेश्वर । बागेश्वर में एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने 2.006 किलोग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।  एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कपकोट मार्ग पर चेकिंग के दौरान प्रदीप कुमार (23) निवासी बदियाकोट को चरस के साथ पकड़ा। युवक दोपहिया वाहन संख्या यूके 08आर-7019 वाहन में चरस ला रहा था। पुलिस आरोपी को मय वाहन गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुस वाहन को सीज किया। एसपी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

Advertisement