Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

प्रदेश अध्यक्ष की छवि खराब करने पर बैजनाथ कोतवाली में तहरीर


गरुड , बागेश्वर।  ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सोशल मीडिया में आतंकी संघ का प्रदेश कमांडर बताकर भाजपा ने अपना असली चरित्र उजागर किया है। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकताओं ने बीजीपी के आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा, बीजपी उत्तराखंड और जो सोशल मीडिया में उस पोस्ट को शेयर करने वालों के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में तहरीर दी है। यहां कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश कोरंगा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, एडवोकेट हरीश भट्ट , लक्ष्मण कुमार आर्य, प्रकाश कोहली, देवेंद्र परिहार, प्रकाश चंद, लक्ष्मण आर्य, दीपक लछु पहाड़ी, राजेश, हरीश जीना आदि शामिल रहे।

Advertisement