Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

भारतीय रुपये ने गिरावट में बनाया नया रिकॉर्ड


मुंबई । भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसमें हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। सोमवार (15 दिसंबर) को डॉलर के मुकाबले रुपये सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा कमजोर होकर 90.63 प्रति डॉलर पर आ गई, जिससे इसने 12 दिसंबर को दर्ज किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर 90.55 को पार कर लिया। सालाना आधार पर इसमें लगभग 5.6 फीसदी की गिरावट आई है।
जानकारों का मानना है कि रुपये पर संरचनात्मक और अल्पकालिक कारकों का मिला-जुला प्रभाव पड़ रहा है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर स्पष्टता की कमी ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया है। साथ ही भारतीय शेयरों और बॉन्डों की लगातार विदेशी बिकवाली के चलते पूंजी प्रवाह भी कमजोर बना हुआ है। इसके अलावा बढ़ते व्यापार घाटे ने बाहरी संतुलन पर दबाव बढ़ा दिया, वहीं ट्रेडर्स ने डॉलर की मांग और आपूर्ति में असंतुलन को जिम्मेदार ठहराया।
रुपये में और अधिक गिरावट की आशंकाओं ने आयातकों को नुकसान से बचाव की गतिविधि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है, जबकि निर्यातक बाजार में डॉलर का प्रवाह बढ़ाने में सतर्क रहे हैं, जिससे अल्पकालिक तरलता में कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल के महीनों में अस्थिरता को कम करने के लिए समय-समय पर हस्तक्षेप किया है। ट्रेडर्स का कहना है कि रुपये के 88.80 के स्तर से ऊपर जाने के बाद आरबीआई की सक्रियता कमजोर रही।

You may have missed

Advertisement