June 16, 2026

उप निरीक्षक पान सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर


बागेश्वर।
उत्तराखंड पुलिस में तैनात उप निरीक्षक (ना0 पु0) स्वर्गीय श्री पान सिंह का आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। वे मूल रूप से ग्राम बरसीमी, थाना एवं जिला अल्मोड़ा के निवासी थे और वर्ष 2009 बैच में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस सेवा से पूर्व उन्होंने भारतीय सेना में भी देश की सेवा की थी।
वर्तमान में स्वर्गीय पान सिंह जनपद बागेश्वर में चौकी प्रभारी कमेड़ी देवी के पद पर तैनात थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत उप निरीक्षक का पार्थिव शरीर उनके परिजनों द्वारा उनके पैतृक ग्राम बरसीमी (अल्मोड़ा) ले जाया जा रहा है, जहाँ कल दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
इस दुःखद घटना पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके सहित समस्त बागेश्वर पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

You may have missed